ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव से स्थायी राहत, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर चल रहे विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदल रही है।

इसी कड़ी में बालोद जिले की ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

विकसित भारत जी राम जी के तहत गांव में पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव, गंदगी और आवागमन की परेशानी से ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी।

ग्राम पंचायत जुंगेरा की सरपंच नीलम कोठारी ने बताया कि गांव में लंबे समय से कच्ची नाली होने के कारण बारिश के मौसम में पानी गलियों और कई बार घरों तक पहुंच जाता था।

इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जलभराव के कारण जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती थी, वहीं घरों के सामान को भी नुकसान पहुंचने की स्थिति बनती थी।

उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब पक्की नाली निर्माण का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

पक्की नाली बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और गांव में स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होने से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही गांव का वातावरण स्वच्छ और बेहतर बनेगा।

सरपंच श्रीमती नीलम कोठारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण गांवों में जनहित से जुड़े स्थायी कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पक्की नाली निर्माण जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्य ग्रामीण जीवन को आसान बनाते हैं और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button