राजनीति

Congress: सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- विरोधियों की आवाज दबा रही बीजेपी

नई दिल्ली। (Congress) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर लोकतांत्रिक संगठनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह संस्थाओं के माध्यम से विरोधियों की आवाज़ दबाने का काम कर रही है।

लोकतंत्र के प्रत्येक संस्थान का इस्तेमाल विपक्ष पर हमले के लिए

(Congress) गांधी ने आज एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोकतंत्र के स्तंभो पर हमले कर उनको विकृत करने में जुटी है।(Congress)  लोकतंत्र को मजबूत करने वाले प्रत्येक संस्थान का इस्तेमाल विपक्ष पर हमले के लिए किया जा रहा है।

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में…

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में फंस गई है और सरकार इससे उबरने के प्रयास करने की बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विरोधियों पर हमला कर रही है। बोलने की आजादी छीनी जा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाले संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

Related Articles

Back to top button