StateNewsकमर्शियलदेश - विदेश

आज से महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू

मई की शुरुआत के साथ आम लोगों और कारोबारियों पर असर डालने वाले 4 बड़े बदलाव लागू

दिल्ली। 1 मई से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ेगा। सबसे बड़ा बदलाव कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ है।

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 994 तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 3071.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹2078.50 थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि चाय, नाश्ता, थाली और शादी समारोहों का खर्च बढ़ सकता है।

दूसरा बड़ा बदलाव ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में हुआ है। आज से देश में नए “ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026” लागू हो गए हैं। इसके तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया जाएगा, जो ऑनलाइन गेम्स की निगरानी और रेगुलेशन करेगी।

नए नियमों के तहत गेम्स को तीन कैटेगरी- ऑनलाइन मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स में बांटा गया है। मनी गेम्स पर रोक रहेगी, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।

सरकार का कहना है कि नए नियमों से गेमिंग की लत, ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टेबाजी पर लगाम लगेगी। साथ ही पेरेंटल कंट्रोल, टाइम लिमिट और उम्र सीमा जैसे फीचर्स भी लागू किए जाएंगे।

तीसरा बदलाव डीजल और हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात शुल्क में कटौती से जुड़ा है। सरकार ने डीजल और ATF पर लगने वाली स्पेशल एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिससे रिफाइनिंग कंपनियों को राहत मिलेगी। हालांकि आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं चौथा बड़ा बदलाव यह है कि संयुक्त अरब अमीरात आज से OPEC और OPEC+ समूह से अलग हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ सकती है और भविष्य में तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button