
अनिल गुप्ता@दुर्ग। कोर्ट के आदेश पर पूर्व नगर निगम आयुक्त सुनील अग्रहरी सहित, 3 अन्य लोगो के विरुद्ध 420 का अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामला फ्लैक्स प्रिंटिंग से जुड़ा हुआ है। जिसमे कूटरचित दस्तावेजों को प्रस्तुत कर गलत टेंडर के माध्यम से करीब साढ़े आठ लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया गया था।
लोकसभा चुनाव के समय मतदाताओं को जागरूक करने के लिए फैलेक्स से प्रचार करने के लिए जिला प्रशासन ने दुर्ग नगर निगम के तात्कालिक आयुक्त सुनील अग्रहरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था और इसके लिए शर्त यह थी फ्लैक्स इको फ्रेंडली लगाया जायेगा। लेकिन टेंडर में बदलाव कर सामान्य फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार किया गया और बकायदा साढ़े आठ लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया। इस भ्रष्टाचार के विषय में आरटीआई एक्टिविस्ट मेहरबान सिंह को जब जानकारी हुई। तो उन्होंने कोर्ट में परिवारवाद दायर किया और न्यायलय के आदेश पर ही अब पद्मनाभपुर थाने में तात्कालिक आयुक्त सुनील अग्रहरी सहित तीन अन्य अधिकारियों के विरुद्ध चार सौ बीसी का अपराध दर्ज किया गया है।
इधर शिकायतकर्ता मेहरबान सिंह का कहना है कि मामला और भी बड़ा हो सकता है। फिलहाल चार साल बाद देर से ही सही लेकिन भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।