ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, नामकरण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में विकसित डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण 5 जुलाई (रविवार) को होगा।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से विकसित थोक बाजार फेस-2 को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया जाएगा।

समारोह में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी समारोह के साक्षी बनेंगे।

गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को विस्तार मिलने के साथ व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना राजधानी के थोक व्यापार ढांचे को मजबूत करने और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। समारोह के दौरान बाजार परिसर के नामकरण के साथ विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button