Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

पाटन और दुर्ग को छोड़कर कितने काम हुए उसका हिसाब दें मुख्यमंत्री : रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्र द्वारा धान और मिलेट्स पर MSP बढ़ाए जाने पर PM मोदी को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये किसानों के सशक्तिकरण की तरफ बड़ा कदम है। 

केंद्र सरकार कस्टम मिलिंग का प्रतिवर्ष 23,000 करोड़ प्रदेश को देगी। इस मामले में कांग्रेस अपनी सरकार और हमारी सरकार से तुलना कर लें स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

पटवारी हड़ताल को लेकर कहा कि ESMA लगा दिया है , दमन का काम चल रहा है। बात तो करना चाहिए कम से कम, कोई सचिव स्तर का अधिकारी अभी तक उनसे बात करने नहीं गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में एक ही परिवार की राजनीति देखने को मिली है। 140 करोड़ में एक भी ऐसा नहीं मिला है जो नेतृत्व करें।  पटवारियों के आंदोलन को लेकर कहा कि एस्मा लगा दिया है। दमन की राजनीति चल रही है। चर्चा तो करनी चाहिए। डर और भय का माहौल बना रहे हैं।  रिपोर्टकार्ड मुख्यमंत्री का होता है कितने स्कूल, सड़क, अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर में काम हुआ। सिर्फ पाटन और दुर्ग को छोड़कर कितने काम हुए उसका हिसाब मुख्यमंत्री दें। शैलजा को मुख्यमंत्री की समीक्षा करनी चाहिए…

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार से पूछा कि पूरे राम वन गमनपथ का हिसाब तो बताएं। सिर्फ विज्ञापन छपवाने के अलावा राज्य शासन के बजट से कुछ भी खर्च नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button