छत्तीसगढ़
CG: सड़क दुर्घटनाओ में मदद करनें वालों को अब सम्मान के साथ मिलेगा नगद पुरस्कार

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओ में मदद करनें वालों को अब सम्मान के साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। केन्द्र सरकार ने एक सेमेरेटन स्कीम शुरु किया है। 5 हजार से 1 लाख रुपय तक का इनाम दिया जाएगा।
लॉक डाउन के बाद छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में लोंगो घायलों की जान बचानें वालो को सम्मान के साथ साथ इनाम दिया जाएगा। 7 माह पहले प्रदेश में 5222 सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 450 लोंगो की जान गई है। 3027 लोग घायल हुए है। केन्द्र सरकार ने एक सेमेरेटन स्कीम शुरु की है जिसे केन्द्र स्तर पर 1 लाख का इनाम मिलेगा और राज्य स्तर पर 5-5 हजार का इनाम दिया जाएगा। सभी राज्यों के खाते में 5-5 लाख रुपय की राशि भेजा गया है।