ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़देश - विदेशमनोरंजन

AI और पैपराजी के मिसयूज पर भड़के सलमान खान: बोले- सोशल मीडिया पर सेंसर की जरूरत, फर्जी वीडियो बनाने वालों पर हो कार्रवाई

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर AI के बढ़ते दुरुपयोग और पैपराजी के गलत तरीके से तस्वीरें लेने को लेकर नाराजगी जताई है। रियलिटी शो बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में उन्होंने कहा कि AI की मदद से फर्जी वीडियो और आवाज तैयार कर लोगों को बदनाम किया जा रहा है। सलमान ने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जरूरत बताई।

सलमान ने बताया कि उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर भी AI वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें उन्हें ऐसी जगह दिखाया जाता है, जहां वह गए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन वीडियो की सच्चाई जाने बिना उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं।

अभिनेता ने कहा कि AI का इस्तेमाल किसी की आवाज बदलने या आपत्तिजनक बातें कहलवाने के लिए भी किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह के कंटेंट पर रोक लगाने के लिए कानून की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कुछ मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल होगा।

पैपराजी के कैमरा एंगल पर भी सवाल

सलमान ने महिलाओं की तस्वीरें गलत एंगल से लेने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं कैमरे के सामने सहज होती हैं, लेकिन हर महिला ऐसे फोटो या वीडियो को पसंद नहीं करती। उन्होंने पैपराजी के अलावा मोबाइल कैमरा लेकर खड़े रहने वाले लोगों पर भी सवाल उठाए।

फातिमा सना शेख ने की सलमान की तारीफ

शो में फिल्म हुंकार के प्रमोशन के लिए पहुंचीं फातिमा सना शेख ने पैपराजी के मुद्दे पर सलमान के रुख की तारीफ की। इस पर सलमान ने कहा कि वह काफी समय से इस तरह की गतिविधियों को नोटिस कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट और शब्दों के लिए जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई। सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर से रोजगार के अवसर मिले हैं, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button