रायपुर

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पाठ्यपुस्तक निगम ने बांटी विद्यार्थियों को संविधान की लघु पुस्तिका

रायपुर। (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन एक स्व-वित्तशासी निकाय है। निगम अपने लाभांश राशि का उपयोग शैक्षिक गतिविधियों में करती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के द्वारा विगत दिनों संविधान दिवस पर राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणानुसार राज्य के सभी स्कूली विद्यार्थियों को भारत के संविधान की मूलभूत जानकारी की पुस्तिका प्रकाशित कर देने का निर्णय लिया गया था।

(Chhattisgarh) इस हेतु कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी 27 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को ‘भारत का संविधान’ नामक लघु पुस्तिका निशुल्क वितरित की गयी। इस पुस्तिका का लेखन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर के द्वारा किया गया है। (Chhattisgarh) इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 वीं तक के सभी शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत 14लाख से अधिक विद्यार्थियों को ‘हम भारत के लोग’ नामक लघु पुस्तिका निशुल्क वितरित की गयी. इन पुस्तकों में भारत के संविधान की मूलभूत तथ्यों को बहुत ही आसान तरीके से बताया गया है।

Pegasus Spyware Case: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 21 जुलाई को राजीव भवन में संवाददाताओं से करेंगे चर्चा, 22 जुलाई को राजभवन मार्च

दिनांक 20-07-2021 को निगम मुख्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर की अकादमिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी थी। इसमे निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी एवं प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह के साथ ही विनोद वर्मा (सलाहकार मुख्यमंत्री), परिवेश मिश्र (सारंगढ़), एल. एस. निगम, के पी खांडे, रामकुमार तिवारी जी ने ‘भारत का संविधान’ और ‘हम भारत के लोग’ पुस्तकों का अवलोकन किया और इसे न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों के लिए भी पठनीय बताया। उपस्थित सभी ने पुस्तक में समाहित की गयी जानकारियों एवं पुस्तकों की गुणवत्ता की प्रश्ांसा की।

Raipur: निगम की सख्ती, अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज, अवैध प्लाटिंग कर नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

साथ ही आज की बैठक में अनुशंसा की गयी कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों तथा राज्य के अन्य अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘वी द पीपल’ पुस्तक का प्रकाशन कर वितरण किया जाना चाहिए, ताकि अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप संविधान की जानकारियां हो हो। इस सम्बन्ध में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा निगम को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। निगम के अधिकारियों के अनुसार यथाशीघ्र इस सम्बन्ध में नियमानुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर से अनुमोदन प्राप्त कर प्रकाशन एवं वितरण कर दिया जाएगा।

आज की बैठक में पाठ्य पुस्तक निगम की भविष्य को कार्ययोजना पर विचार किया गया और कार्य योजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।       

Related Articles

Back to top button