StateNewsदेश - विदेश

अक्टूबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, कई दिन नहीं होगा काम

दिल्ली। त्योहारों के सीजन में बैंक से जुड़ा जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो छुट्टियों की यह सूची आपके काम की है।

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ सहित विभिन्न त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और महीने के चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ तारीखों पर केवल चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें।

15 से 31 अक्टूबर तक बैंक छुट्टियों की सूची

  • 17 अक्टूबर, शनिवार: महा सप्तमी के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर, सोमवार: महा नवमी और आयुध पूजा पर अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर, मंगलवार: विजया दशमी और दशहरा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर, बुधवार: दुर्गा पूजा और विजया दशमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा।
  • 22 और 23 अक्टूबर, गुरुवार-शुक्रवार: दुर्गा पूजा और दसैं के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 25 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 26 अक्टूबर, सोमवार: लक्ष्मी पूजा और स्थानीय अवकाश के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे लेन-देन

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक आम तौर पर यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम से नकदी निकालने और ऑनलाइन बिल भुगतान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

Related Articles

Back to top button