StateNewsदेश - विदेश

25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पुरी की जगह मालतीपाटपुर से चलेंगी कई ट्रेनें

रायपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 से जुड़े कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

यह बदलाव 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी और उन्हें मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। वहीं, कई ट्रेनें पुरी के बजाय मालतीपाटपुर से ही रवाना होंगी।

मालतीपाटपुर में समाप्त होंगी ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक, LTT-पुरी एक्सप्रेस (12145) 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर में सुबह 6:25 बजे समाप्त होगी। इंदौर-पुरी एक्सप्रेस (20917) 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक शाम 6:30 बजे, जबकि वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस (22909) 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 9:30 बजे यहीं समाप्त होगी।

इसके अलावा श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस (20471) 25 अगस्त से 13 अक्टूबर तक सुबह 9:40 बजे और गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (22973) 28 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 7:50 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 30 अगस्त से 19 अक्टूबर तक निर्धारित तारीखों में दोपहर 2:25 बजे मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।

पुरी की जगह मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें

इसी तरह पुरी-LTT एक्सप्रेस (12146) 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक रात 9:50 बजे मालतीपाटपुर से रवाना होगी। पुरी-इंदौर एक्सप्रेस (20918) 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक और पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस (22910) 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे यहां से चलेगी।

पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (20472) सुबह 6:50 बजे, पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (22974) सुबह 11:25 बजे और ट्रेन नंबर 12994 शाम 7:55 बजे मालतीपाटपुर से रवाना होगी।

यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें

रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर पहुंचना पड़ सकता है। इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन का नंबर, समय और निर्धारित स्टेशन जरूर जांच लें। इससे स्टेशन बदलने के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button