Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur: लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र…. वेतनमान सुधार की घोषणा को लागू करने की मांग…सीडी एवं पेपर की कटिंग सचिवालय को भेजे

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री द्वारा लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा को शीघ्र लागू करने की मांग के आशय का पत्र लिखा है।

(Bilaspur) संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की 17 फरवरी 2019 को लिपिक संघ के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हजारों लिपिकों को संबोधन देते हुए लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा की थी।

Jagdalpur की अनूपा दास बनीं तीसरी महिला करोड़पति…जीते 1 करोड़ रुपए… दी बधाई

(Bilaspur)  घोषणा के 1 वर्ष पश्चात प्रदेश के सभी जिलों ने उक्त घोषणा के प्रति ध्यानाकर्षण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव केके गौतम ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की पुष्टि हेतु जिला प्रशासन बिलासपुर को पत्र जारी किया।

Arrest: हत्या के आरोपी गिरफ्तार….मारपीट के बाद चाकू से किया था वार….ईलाज के दौरान मौत..2 फरार

मुख्यमंत्री सचिवालय के पत्र में चाही गई जानकारी से जिला प्रशासन बिलासपुर में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की पुष्टि करते हुए संबंधित भाषण की सीडी एवं समाचार पत्रों की कटिंग मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रेषित की।

 covid-19 कहर के कारण अभी तक कार्रवाई लंबित है। प्रदेश के लिपिकों में घोषणा की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा किए जाने के बाद भी क्रियान्वयन नहीं होने पर निराशा व्याप्त है। वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति अब सामान्य होने लगी है।

 संघ ने मुख्य सचिव को पत्र द्वारा उक्त घोषणा को शीघ्र लागू करने की मांग के आशय का पत्र जारी किया है एवं घोषणा के क्रियान्वयन के समुचित निर्देश जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button