बिलासपुर

Bilaspur: 700 संदेहियों से पूछताछ, हजारों कॉल डिटेल्स, 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बिलासपुर लूटकांड में ऐसे मिली पुलिस को सफलता

बिलासपुर । (Bilaspur) ज्वेलरी दुकान के मालिक को गोलीमार कर लूट करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर वारदात की सूचना के बाद मौके पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये थे। घटना के बाद सायबर सेल और पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की खोज शुरू की गई। इस दौरान 700 संदेहियों से पूछताछ, हजारों कॉल डिटेल्स और 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जांच दौरान पुलिस को पता चला की इस घटना में झारखंड के एक गिरोह और बिलासपुर के कुछ लोकल लोगों का हाथ है, जिसके बाद पुलिस की टीम को झारखंड के लिए रवाना किया गया।(Bilaspur)  पुलिस की टीम ने यहाँ पर कैंप कर लूट के 3 आरोपियों को रामगढ़ झारखण्ड से पकड़ने में कामयाब रही।(Bilaspur)  वहीँ मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh: 20 वर्षों में सबसे अधिक धान खरीदी, इस वर्ष 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

गिरफ्तार आरोपियों में (40) वर्षीय दिनेश बांधेकर, (39) वर्षीय राजू साव, (39) वर्षीय मो. मजहर अंसारी, (24) वर्षीय जितेंद्र शर्मा, (22) वर्षीय मो. नजीर अंसारी है। इनमें से 3 झारखंड के रहने वाले हैं। जबकि मुख्य आरोपी दिनेश बांधेकर बिलासपुर का रहने वाला है। वहीं इस घटना का मास्टर माइंड दिनेश बांधे उर्फ दिनु पूर्व में आर्मी में पदस्थ था।

Bilaspur: सर्राफा दुकान में लूट और गोलीकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के हैं रहने वाले, कुछ देर बाद बिलासपुर पुलिस करेंगी खुलासा

पकड़े गये सभी आरोपी सकरी थाना के अलावा कोटा, सकरी, मस्तूरी, चकरभाठा, तखतपुर तारबाहर और मुंगेली, जांजगीर, अकलतरा में लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Related Articles

Back to top button