छत्तीसगढ़नारायणपुर

भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामला : NIA ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने तीन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

इनमें सैनुराम कोरम, लालुराम कोरम समेत एक अन्य सशस्त्र सदस्य शामिल हैं।

लगाए गए आरोप:

इन तीनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।बता दे कि 27 जून 2024: एनआईए ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।आरोपियों पर माओवादी विचारधारा के तहत भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है।

बता दे कि  नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव में 4 नवंबर 2023 को भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के बढ़ते दुस्साहस और उनकी खतरनाक रणनीति को उजागर किया। यह हमला सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों द्वारा भीड़भाड़ वाले साप्ताहिक बाजार में किया गया, जहां कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या की गई।

Related Articles

Back to top button