ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

BJP विधायक का कथित ऑडियो वायरल: ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह बोलीं- AI जनरेटेड है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच भाजपा विधायक रेणुका सिंह के दो कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वायरल ऑडियो में विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती और संगठन के नेताओं पर नाराजगी जाहिर करती सुनाई दे रही हैं। हालांकि रेणुका सिंह ने इन ऑडियो को फर्जी और AI जनरेटेड बताया है।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि सरकार “ऊपर से संचालित” हो रही है और प्रदेश में लोग खुश नहीं हैं। ऑडियो में यह भी कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दोबारा वापसी होगी और वे फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

शनिवार को पहला 35 सेकेंड का ऑडियो सामने आने के बाद रविवार को दूसरा 14 सेकेंड का कथित ऑडियो भी वायरल हो गया। इसमें विधायक कथित तौर पर कह रही हैं कि अगर कोई चुनाव लड़ेगा तो वे अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर देंगी। ऑडियो में भाजपा नेता मनोज साहू को लेकर नाराजगी भी सुनाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधायक की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार गायब रहती हैं और जनता के बीच उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

नोटिस मिलने के बाद कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने वायरल ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने और इसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button