StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

‘रामायण’ के बिहाइंड द सीन विजुअल जारी: रणबीर बोले- यह सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है

मुंबई। रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन के मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ का बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया गया। इसमें फिल्म की शूटिंग और VFX की झलक दिखाई गई है। वीडियो में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में शूटिंग करते देखा जा सकता है। कई सीन ग्रीन स्क्रीन के सामने फिल्माए गए हैं, जिन्हें बाद में VFX के जरिए भव्य और वास्तविक बैकग्राउंड में बदला गया।

बिहाइंड द सीन फुटेज में डायरेक्टर नितेश तिवारी कलाकारों को सीन समझाते नजर आते हैं। रणबीर स्क्रिप्ट पढ़ते और शूटिंग से पहले अपने किरदार की बारीकियां समझते दिखाई देते हैं। ग्रीन स्क्रीन पर शूट किए गए सीन को बाद में VFX की मदद से फिल्म के भव्य विजुअल्स में बदला गया है। सेट पर रणबीर कपूर 1987 की टीवी ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल के पैर छूते भी नजर आए।

रणबीर बोले- यह एक जिम्मेदारी है

भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर रणबीर ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक फिल्मी भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, “यह रोल नहीं है… यह एक जिम्मेदारी है।”

रणबीर ने अरुण गोविल को भगवान राम के किरदार के लिए आइकॉनिक बताया। उन्होंने अरुण गोविल की कही बात का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम की सबसे बड़ी शक्ति उनका धनुष नहीं, बल्कि उनकी क्षमा करने की क्षमता थी।

फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं, जबकि VFX की जिम्मेदारी DNEG और प्राइम फोकस से जुड़ी टीम संभाल रही है।

फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। ‘रामायण: पार्ट-1’ 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

Related Articles

Back to top button