ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मुंगेली को 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे CM साय

13 नवंबर को कंतेली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री; 24 कार्यों का लोकार्पण और 397 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे भूमिपूजन

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे जिले को 465 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपए की लागत से पूरे हो चुके 24 कार्यों का लोकार्पण और 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपए के नए कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है।

इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

24 पूरे हो चुके कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय 68.14 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं में लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही 397.26 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के अलावा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button