Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बालोद

Balod: कांग्रेस ने मारी बाजी, तो भाजपा का सूपड़ा साफ, कुछ ऐसा रहा जिला योजना समिति का चुनाव

शिव जायसवाल@बालोद। (Balod) जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव बेहद गामा कमी के बीच में संपन्न हुआ। जिसमें एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मारी तो वही भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए 7 सीट तो नगरीय निकाय के लिए जिला योजना समिति के सदस्य के लिए एक सीट निर्धारित थी। (Balod)इन सभी सीटों पर कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में सफल रहे। उक्त चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोट भी मिले।

Ambikapur: जिंदगी की जंग हारे दो मासूम, तबियत बिगड़ने के बाद अंबिकापुर हॉस्पिटल में थे भर्ती, सुनिए क्या कहा पुलिस ने…

(Balod)कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर व बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपने पार्टी की ओर से चुनाव को लेकर मोर्चा संभाला था। हालांकि इसमें सभी पार्षदों व जिला पंचायत सदस्यों सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी पूरी कोशिश की। जिसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा।

Dhamtari: सर्द रात और सड़कों पर अड़े रहे किसान, तब जाकर पूरी हुई 20 साल पुरानी मांग, पढ़िए

शुरुआती दौर में नामांकन भरने के समय निकल जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा फार्म जमा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया। भाजपा के पार्षदों ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कार्य करने का भी आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने उक्त आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button