StateNewsदेश - विदेश

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया नामित

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए नामांकित सदस्यों की घोषणा की है। इनमें प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और केरल के समाजसेवी सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं। ये नियुक्तियां पहले के सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीटों को भरने के लिए की गई हैं।

उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमले समेत कई बड़े मामलों में सरकारी वकील रह चुके हैं और हाल ही में भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़े थे। डॉ. मीनाक्षी जैन एक जानी-मानी इतिहासकार और शिक्षाविद हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास पर कई लेख लिखे हैं। हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के पूर्व विदेश सचिव रहे हैं और देश की विदेश नीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, सी. सदानंदन मास्टर सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में केरल में सक्रिय हैं।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80(3) के अनुसार, राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्यों को नामित करने का अधिकार है, जो कला, साहित्य, विज्ञान या सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देते हैं। राज्यसभा की कुल 245 सीटों में 12 नामांकित सदस्य होते हैं।

Related Articles

Back to top button