Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

‘ये हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश’, दिल्ली में दरिंदगी की शिकार लड़की के परिवार का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल दिल्ली के कंझावाला इलाके में कार ने एक लड़की को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। खबर के मुताबिक पुलिस को लड़की का शव निर्वस्त्र हालात में मिला है। घटना शनिवार रात 3 बजे की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार 5 लड़कों को हिरासत में ले लिया है और कार बरामद कर ली है। वहीं इस घटना के बाद से ही लड़की के परिजन सदमे में हैं और लगातार आरोप लगा रहे है। 

हाल ही में लड़की के चाचा ने आरोप लगाया है कि “लड़की को तकरीबन 4 मीटर तक घसीटा गया है। वहीं स्कूटी और शव दो अलग-अलग जगहों पर मिले हैं। यह कोई दुर्घटना नहीं है, लड़की को अकेले देखने के बाद उसके साथ कुछ गलत हुआ होगा, इसलिए स्कूटी और शव को ऐसे फेंका गया था।” 

4 किलोमीटर तक घसीटती रही युवती

पुलिस ने कहा कि शनिवार को दिल्ली के कंझावला इलाके में हिट एंड रन हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। घसीटने के बाद महिला के कपड़े फट गए थे और उसका शरीर नग्न अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार लड़की इवेंट्स में काम करती थी। वहीं पीड़िता की मां ने एएनआई को बताया कि, “मेरी बेटी कल शाम करीब 5-6 बजे घर से यह कहकर निकली कि वह वापस आ जाएगी।”

“घर लौटते समय मैंने उसे रात 9 बजे सब्जी लाने के लिए फोन किया। उसने मुझसे कहा कि वह 10-11 बजे तक वापस आ जाएगी। उसके बाद, मैंने उसका फोन नहीं उठाया और मैंने दवाई ली और सो गई। इस बीच मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था” मृतक की मां ने आगे कहा कि, अगली सुबह घटना के संबंध में एक फोन आया था।

कार मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने बताया कि कार के रजिस्टर्ड नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि, “जांच के दौरान, आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि लड़की कार के साथ कई किलोमीटर तक घसीट रही थी।” इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस को तलब किया है।

Related Articles

Back to top button