छत्तीसगढ़राजनांदगांव

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, रात मे अवैध रूप से सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने का करते थे काम, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान और नगदी जब्त

राजनांदगांव .सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तम्बाखु/जर्दा युक्त (सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा) बनाने की फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी पिता स्व0 धानीराम चैधरी उम्र 45 साल साकिन मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान से मौके धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया। जिसके द्धारा कोई कागजात पेश नही करने पर थाना सोमनी पुलिस द्वारा 0/22 धारा 102 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा जुमला कीमती 8214819/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button