छत्तीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत,एक घायल

नितिन@रायगढ़। शहर के थाना चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम संबलपुरी पूजा ढाबा के पास हुई एक दुर्घटना में मोटर सायकल सवार एक युवक की मृत्यु हो गई वही बाइक में बैठा दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना के बारे में विस्तार से मिली जानकारी यह है कि पूजा ढाबा के पास सुबह आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकल को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे बाइक में सवार दो में से एक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। वही बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के बताए अनुसार मृत युवक का नाम अनुराग शर्मा निवासी सरिया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 112 की टीम ने मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए तथा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button