Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनीति

BJP की नई टीम का ऐलान, कई नए चेहरों को मिला मौका, डॉ. रमन सिंह ने बचाई कुर्सी, तो सरोज पांडे को नहीं मिली जगह, देखिए पूरी सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी पार्टी की नयी टीम की घोषणा की। जिसमें 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे।

नड्डा ने इसके अलावा मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। (BJP) विधायक रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद राधा मोहन सिंह, वैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, सांसद रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल, डी के अरुणा, एम चौबा ए ओ और अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

(BJP) सांसद भूपेन्द्र यादव, अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, डी पुरुन्देश्वरी, विधायक सी टी रवि और तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) तथा वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री होंगे।

Rajnandgaon: इस वजह से पंजीयन कार्यालय में डेढ़ माह से लटका ताला, अब कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर लोग, Video

पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्री पद पर विनोद तावड़े, विनोद सोनकर, विशेश्वर टूडू, सत्या कुमार, सुनील देवधर, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, पंकजा मुंडे, ओम प्रकाश धुर्वे ,अनुपम हाजरा, डाॅ नरेन्द्र सिंह, विजया राहटकर और अल्का गुर्जर काे नियुक्त किया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button