Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जांजगीर-चांपा

Janjgir: लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी जान, कोरोना ने लीन ली एक और जिंदगी, सकते में परिवार

लाला उपाध्याय@जांजगीर। (Janjgir) छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज कोरोना के भयावह होते आंकड़े शासन- प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वहीं प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। इस बीच जिले के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना से पीड़ित (55) वर्षीय महिला की मौत हो गई।

(Janjgir) दरअसल मामला बलौदा का है। जहां कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर महिला को कल ही बलौदा से जांजगीर के कोविड केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक महिला की स्थित काफी गंभीर थी। महिला को डायबिटिज की शिकायत थी। साथ ही हाइपरटेंशन की भी पेशेंट थी। इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे चला गया था। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नही जा सका।

India-china border clash:  चीन की गीदड़भभकी, बौखलाया चीन अब कर रहा ऐसी बात…पढ़िए

(Janjgir) गौरतलब है कि बीते सोमवार को 1411 नए मरीज मिले थे। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 31503 हो गई है। इनमें से 16989 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 14237 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 277 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button