कांग्रेस नेता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट: फेसबुक पर कथित टिप्पणी को लेकर 5 लोगों पर केस गी पूछताछ

अलप्पुझा। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर कथित तौर पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अलप्पुझा साइबर पुलिस ने कांग्रेस नेता और वकील जॉनसन अब्राहम की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 11 मई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर वेणुगोपाल को लेकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और केरल पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि पोस्ट के जरिए लोगों में वैमनस्य पैदा करने, सार्वजनिक शांति भंग करने और उकसावे की स्थिति बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों और संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी जानकारी जुटा ली है और जल्द पूछताछ की तैयारी है।
चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की चर्चा के दौरान पोस्ट
पुलिस के मुताबिक, ये पोस्ट उस समय किए गए जब विधानसभा चुनाव में UDF की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही थी। वेणुगोपाल का नाम भी संभावित दावेदारों में चर्चा में था। आरोप है कि पांचों लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी का विरोध करते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए।
पांच सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी दी
शिकायतकर्ता जॉनसन अब्राहम ने पुलिस को कथित साइबर हमले से जुड़े पांच सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी भी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने करीब पांच महीने पहले राज्य पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। बाद में कार्रवाई नहीं होने पर गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के समक्ष मामला उठाया गया, जिसके बाद साइबर विंग के IG को जांच की जिम्मेदारी दी गई। अब अलप्पुझा साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।





