ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ रुपए स्वीकृत, नहरों का होगा जीर्णोद्धार

दुर्ग। दुर्ग जिले में सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने विभिन्न योजनाओं के कार्यों के लिए 40 करोड़ 85 लाख 2 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

राशि से जलाशयों के जीर्णोद्धार, नहरों की रिमॉडलिंग और लाइनिंग सहित अन्य जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। योजनाओं के पूरा होने के बाद जिले के कई क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।

सुरपा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार और नहर प्रणाली की रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए 2 करोड़ 23 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। काम पूरा होने पर 121 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

मोहंदी जलाशय के जीर्णोद्धार और नहरों की लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 96 लाख 55 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। तिरगा जलाशय के जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख 26 हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इससे 107 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

गनियारी जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग के लिए भी 4 करोड़ 71 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना पूरी होने पर 254 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। रिसाली उमरपोटी जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 97 लाख 94 हजार रुपए दिए गए हैं। इससे 162 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा।

तालाबों में निस्तारी पानी पहुंचाने चैनल बनेगा

दुर्ग निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल भरने के लिए चैनल निर्माण पर 4 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं शिवनाथ मंडल कार्यालय दुर्ग के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के लिए 4 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

कपसदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 57 लाख 8 हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नंदौरी जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे 49 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button