Gold Silver Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में भी तेजी; जानिए 22 अगस्त का ताजा भाव

दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आती है तो कभी तेजी देखने को मिलती है। शनिवार 22 अगस्त को सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,600.91 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
बड़े शहरों में सोने के भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,260 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट का भाव 1,60,640 रुपए है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,47,110 रुपए, जबकि 24 कैरेट सोना 1,60,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,160 रुपए, जबकि 24 कैरेट की कीमत 1,60,540 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,47,110 रुपए और 24 कैरेट 1,59,280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,47,260 रुपए, जबकि 24 कैरेट का भाव 1,60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। 22 अगस्त की सुबह चांदी बढ़कर 2,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 69.87 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों समेत कई कारकों पर निर्भर करता है। स्थानीय बाजार में आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।





