StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

‘लाफ्टर शेफ्स’ बंद होने की अफवाहों पर ब्रेक, भारती सिंह ने कहा- शो जारी रहेगा

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय शो लाफ्टर शेफ्स लगातार अपने तीन सफल सीजन पूरे कर चुका है और दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है। शुरुआत में सिर्फ 8 एपिसोड के लिए शुरू हुआ यह शो अपनी अनोखी कुकिंग और कॉमेडी के कॉम्बिनेशन से तेजी से हिट हो गया। हालांकि हाल ही में सोशल मीडिया पर इसके ऑफ-एयर होने की खबरें वायरल होने लगी थीं, जिससे फैंस में चिंता बढ़ गई थी।

इन अफवाहों पर शो की होस्ट भारती सिंह ने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि शो बंद नहीं हो रहा है और न ही फिलहाल ऐसा कोई प्लान है। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “किसने बोला एंड हो रहा है? अभी तो लोन बाकी है भाई!” उनके इस बयान से साफ हो गया है कि शो आगे भी दर्शकों को एंटरटेन करता रहेगा।

आने वाला एपिसोड और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसमें सुनीता आहूजा की एंट्री होगी। खास बात यह है कि करीब 7 साल बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ उनका री-यूनियन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

यह शो तमिल के मशहूर कुकिंग-कॉमेडी शो से प्रेरित है और इसे हरपाल सिंह सोखी के साथ भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी शो में जबरदस्त मनोरंजन का तड़का लगाती है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, करण कुंद्रा, एल्विश यादव और निया शर्मा जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं, जो इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button