ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

IAS रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ के नए जनसंपर्क आयुक्त, CM सचिवालय में विशेष सचिव की भी मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को आयुक्त, जनसंपर्क (CPR) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (VMC) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे प्रदेश की संचार व्यवस्था और मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों का समन्वय करेंगे।

इंजीनियर से IAS तक का सफर

हरियाणा के रहने वाले रजत बंसल का शैक्षणिक और पेशेवर करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। 25 जुलाई 1988 को जन्मे बंसल ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी किया। उनके पिता वन सेवा के अधिकारी थे, जिससे उन्हें लोक सेवा की प्रेरणा मिली।

पढ़े आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button