StateNews
अरुणाचल में चीन दिखा रहा दखलंदाजी, 27 जगहों का बदला नाम

दिल्ली। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। इसमें 15 पहाड़, 5 कस्बे, 4 दर्रे, 2 नदियां और एक झील शामिल हैं। ये नाम चीनी भाषा में रखे गए हैं और चीन की सरकारी वेबसाइट पर इनकी लिस्ट भी जारी की गई है।
चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता है और इसे “दक्षिण तिब्बत” या “जांगनान” कहता है। पिछले 8 सालों में चीन कुल 92 जगहों के नाम बदल चुका है।
भारत ने चीन के इस कदम को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। अरुणाचल भारत का हिस्सा है और रहेगा।”
इससे पहले भी चीन कई बार ऐसा कर चुका है। 2023, 2021 और 2017 में भी उसने अरुणाचल की कई जगहों के नाम बदले थे। जब भी भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहमियत बढ़ती है, चीन ऐसी हरकतें करता है।