StateNews

प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे कांस्टेबल के 9617 पद, विभाग ने निकाली भर्ती, जानें पूरी जानकारी

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती निकाली है।

उम्मीदवार अब 12वीं पास होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से 17 मई 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस तरह होगी भर्ती प्रक्रिया

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। सबसे पहले, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा, और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इतनी शारीरिक योग्यता रखनी होगी अभ्यर्थियों को

  • हाइट: पुरुषों के लिए 168 सेमी, महिलाओं के लिए 152 सेमी।
  • छाती: पुरुषों का सीना 81 सेमी और फूलने पर 86 सेमी।
  • दौड़: पुरुषों को 5 किमी 25 मिनट में और महिलाओं को 35 मिनट में दौड़ना होगा।
  • उम्र सीमा: ड्राइवर पद के लिए: पुरुषों की उम्र 2 जनवरी 1999 तक और महिलाओं की उम्र 2 जनवरी 1994 तक होनी चाहिए।
  • अन्य सभी पद: पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 2 जनवरी 2002 और महिलाओं के लिए 2 जनवरी 1997 तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

इतनी लगेगी फीस

  • सामान्य/क्रीमीलेयर: ₹600
  • अन्य पिछड़ा वर्ग/एससी/एसटी/आर्थिक रूप से कमजोर: ₹400

इस तरह करें आवेदन

  • police.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Related Articles

Back to top button