अंबिकापुर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी होंगी मंजूषा भगत, दो बार की रह चुकी है पार्षद

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने अब महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अंबिकापुर नगर पालिका निगम के लिए महापौर पद के लिए मंजूषा भगत पर भरोसा जताया है।
मंजूषा भगत इसके पूर्व दो बार भाजपा पार्षद भी रह चुकी हैं और पूर्व में भी महापौर पद का चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, इसके बावजूद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, अंबिकापुर नगर पालिक निगम से महापौर पद के लिए पूर्व सांसद कमलभान सिंह और जिला मंत्री इंद्र भगत भी दौड़ में शामिल थे, पूर्व सांसद कमलभान सिंह की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही थी ।
मंजूषा भगत को भी यह भरोसा नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाएगी। टिकट की घोषणा होने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है, उन्होंने पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की के कार्यकाल पर असंतोष जताते हुए जमकर हमला बोला, और यह भरोसा जताया कि यदि वे विजय होती है तो उनके कार्यकाल में शहर का सर्वाधिक विकास होगा।