Uncategorized

‘ मदद करो साहब ‘…छत्तीसगढ़ के मजदूरों को कर्नाटक में बनाया गया बंधक…वीडियो बनाकर लगाई मदद की गुहार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बंधक बनाए जाने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। अब ग्राम गिंदोला, घुलघुल व खम्हारडीह के मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बना लिया गया हैं। जानकारी मिल रही है कि मजदूर परिवार को गन्ना काटने के बहाने नागपुर का दलाल कर्नाटक ले गया। जहां उन्होंने इन्हें बंधक बना लिया। मजबूर मजदूर अपने परिजनों से भी संपर्क नही कर पा रहे हैं। हार मानकर मजदूरों ने मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो बनाया हैं। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं। परेशान मजदूर परिवारों के माता पिता से बातचीत की गई तो पता चला कि परिवार को बंधक बनाये जाने से काफी परेशान है और प्रशासन से उन्हें जल्द छुड़ाने की अपील कर रहे हैं। ग्राम गिंदोला के सचिव हरिराम धुव ने बताया कि पलायन करने के पूर्व मजदूर परिवारों ने जानकारी नहीं दी है। इसलिए उनका पंजीयन नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button