
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पिपराही गांव में एक 65 वर्षीय महिला की अजीबोगरीब मौत की घटना सामने आई है। महिला अपने घर में रात के समय दिया जलाकर सो रही थी। अचानक आग लगने से महिला जिंदा जल गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है। सुबह के समय जब ग्रामीणों ने घर से धुआं उठते देखा, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा कि महिला की जली हुई लाश खाट के नीचे पड़ी थी।