छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का राजधानी में जेल भरो आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में आज जेल भरो आंदोलन किया गया दरअसल बलौदाबाजार में हुई आगजनी में कांग्रेस नेताओं पर FIR कर जेल भेजा जा रहा है। पोल इसके आज राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मैदान में एकत्रित होकर रायपुर के केंद्रीय जेल जाने का प्रयास किया और कार्यकर्ताओं ने हमें भी जेल में डालो जैसे नारों के साथ ही मुख्यमंत्री,गृहमंत्री मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगे और केंद्रीय जेल की ओर बढ़ने लगे, गांधी मैदान से नगर निगम भवन होते हुए सैकड़ो कार्यकर्ता केंद्रीय जेल की ओर जब जाने लगे तब पुलिस द्वारा मोती बाग में बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोका गया इस दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक रोका गया कार्यकर्ता 1 घंटे तक पुलिस के बैरिकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास करते रहे और नारा लगाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे पुलिस द्वारा उन्हें मोती बाग के पास कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जिस प्रकार बलौदा बाजार प्रकरण पर हमारे कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक और षड्यंत्र के तहत विधायक देवेंद्र यादव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवं सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को सरकार फसाने का कार्य कर रही है उसके विरोध में आज हमने पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन किया,सरकार असली अपराधियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है इसलिए विपक्ष के नेताओं को षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार करने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी इस गिरफ्तारी और FIR का पूर्ण रूप से विरोध करती है और लगातार हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं आने वाले समय में भी हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।।

Related Articles

Back to top button