देश - विदेश
जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर,एक दर्जन से अधिक जवान घायल

जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई है। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतक जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतक जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक जवान में पवन महतो व अशोक उरांव शामिल है। वही काफी संख्या में पुलिस अधियारी मौके पर पहुंचे है। वहीं हादसे के बाद डीएम मो मकसूद आलम व एसपी स्वर्ण प्रभात भी सदर अस्पताल पहुंचे थे।