
रायपुर। कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव पत्रकारों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में महतारी वदन योजना को मंजूरी मिली है। महिलाओं को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए यह योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिनमें विधवा महिलाएं भी शामिल है। महिलाओं को 12 हजार रुपए साल में मिलेगा।
प्रदेश के तेंदूपता संग्रहको को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति मनका बोरा करने का निर्णय विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया है।साथ ही कैबिनेट में बीएस सीरीज के वाहनों के रजिस्ट्रेशन को भी मंजूरी मिली है।