छत्तीसगढ़धमतरी

पुलिस ने नाकाम किया किसानों का चक्काजाम, सभी को हिरासत में लिया, एक घंटे बाद रिहाई

संदेश गुप्ता@धमतरी। जिले में किसानों का चक्का जाम शुरू होते ही पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से 50 से 60 किसान अंबेडकर चौक पर एनएच 30 पर चक्का जाम करने पहुँचे थे।

इधर पुलिस पहले से तैयार थी और किसानों से दुगुनी संख्या में मौजूद थी। जैसे ही किसान एनएच पर उतरे वैसे ही पुलिस के जवानों ने सबसे पहले किसान नेताओं को उठा लिया और बाद में सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। सिटी कोतवाली में सभी किसानों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

करीब एक घण्टे के बाद किसानों को रिहा भी कर दिया गया। आपको बता दे कि ये किसान अपनी गर्मी की फसल कर लिए बांध से पानी मांग रहे हैं। बिजली कटौती बंद करने की लगातार मांग कर रहे है और एक के बाद एक आंदोलन भी कर रहे हैं। किसानों ने अपनी गिरफ्तारी को प्रशासन की दादागिरी बताया और आने वाले दिनों में शहर बन्द करवाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button