छत्तीसगढ़महासमुंद

जन्म प्रमाण पत्र में गलत दस्तावेज प्रस्तुत, पहली पत्नी को बना दिया बच्चे की मां, आरोपी पिता गिरफ्तार 

मनीष सरवैया@महासमुंद। जिले के सरायपाली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे कूटरचना कर उस मां को बच्चे का मां बना दिया गया, जिसने बच्चे को जन्म ही नहीं दिया है। मामला सरायपाली पुलिस तक पहुंचा और कूट रचना करने वाला आरोपी पिता सलाखों के पीछे है।

हम आपको बता दें कि आरोपी वकील देवता ने अपनी दूसरी पत्नी से हुए बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर पहली पत्नी को बच्चे का मां बना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की पहली पत्नी दमयंती देवता ने सरायपाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरायपाली पुलिस को जांच में पता चला की आरोपी वकील देवता रविग्राम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी ने सरायपाली नगर पालिका में अपने दूसरी पत्नी बनिता दास से जन्मे बेटे के जन्म प्रमाण पत्र पर मां के नाम के स्थान पर बनिता दास की जगह दमयंती देवता लिखवा कर प्रमाण पत्र बनवा लिया। सरायपाली पुलिस के जांच उपरांत मामला 420 का पाया गया। सरायपाली पुलिस ने आरोपी वकील देवता के खिलाफ भादवि की धारा 420,34 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button