देश - विदेश
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, 7.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ

मुंबई. बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी. फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मिलने गए थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को फ्लोर टेस्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
हिंदुत्व के लिए फैसला : एकनाथ शिंदे
भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे, शिंदे ने कहा कि आज हमने जो निर्णय लिया वह हमारे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास के एजेंडे के साथ-साथ बालासाहेब के हिंदुत्व और विचारधारा के लिए है।