कांकेर (उत्तर बस्तर)

BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जवान

विनोद साहू@कांकेर।जवानों की ओर से आत्महत्या की खबर नहीं थम रही है। कांकेर में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

उसने सुबह 6 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। SP शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है। घटना कोयलीबेड़ा के कामतेडा कैंप की है। बताया जाता है कि जवान उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन का था। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। खबर लिखे जाने तक मामला अज्ञात है कि जवान ने अपने आप को क्यों गोली मारकर आत्महत्या की।

Related Articles

Back to top button