Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Corona Effect: एक हफ्ते का लॉकडाउन, ट्वीट कर मंत्री ने दी जानकारी, आवश्यक सेवाओं रहेगी शुरू

नागपुर।  (Corona Effect) देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और केरल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के जिले में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की जा रही है। नागपुर (Nagpur) में 15 से 21 मार्च तक टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा।

(Corona Effect) लॉकडाउन नागपुर शहर (Nagpur City) के पुलिस आयुक्तालय (Police commissioner) क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। नागपुर ज़िला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं शुरू रहेगी।

आपको बता दें भारत में(Corona Effect)  बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,85,561 हुई। 126 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,189 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,38,146 है।

Related Articles

Back to top button