Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

‌‌Bilaspur से दिल्ली के लिए 1 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा, हफ्ते के इन दिनों भरेंगी उड़ान, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विमानन मंत्री से किया था अनुरोध

रायपुर। (Bilaspur) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल से बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से विमान सेवा शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 फरवरी को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था। (Bilaspur)जिस पर केन्द्रीय मंत्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए तत्काल एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी।

(Bilaspur)बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएंगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए दोपहर 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही इस पर कार्यवाही करते हुए अनुमति जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button