Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कबीर धाम(कवर्धा)जिले

BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए क्यों

संजू गुप्ता@कवर्धा। आज सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया  कि शासन द्वारा प्रदेश भर मे स्वामी आत्मानंद प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है इसी के चलते शासन द्वारा कवर्धा में स्थित 100 वर्ष पुराने स्वामी करपात्री जी विद्यालय जिले का धरोहर है। स्वामी करपात्री जी विद्यालय और इस विद्यालय को हटा करके स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है।  इसका विरोध युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि इस विद्यालय मे पढ़ने वाले 1700 बच्चों का भविष्य अंधकार मे चला जाएगा और स्वामी करपात्री जी नाम हटा दिया जाएगा। स्वामी करपात्री जी कवर्धा जिला समेत प्रदेश भर का आस्था का केंद्र रहे हैं। ऐसे में उनका नाम हटाना जन मानस के और समाज के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम है और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला बंद का आवहान करने के जब तक मांग पुरी नही होगी तब तक।

BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, जानिए क्यों

कवर्धा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि कवर्धा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है उनका आरोप है कि स्वामी करपात्री विद्यालय का नाम आत्मानंद  हिंदी मीडियम स्कूल रखा जाने की तैयारी की जा रही है। विद्यालय का नाम यथावत रखने कि मांग को  लेकर भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा है। आवेदन को उच्च अधिकारी को भेजा जाएगा फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button