देश - विदेश

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन फेज में होंगे इलेक्शन

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन फेज में होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18  सितंबर , 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे। 

कितनी सीटें और कितने वोटर्स?

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। इनमें से 74 सामान्य सीटें हं और बाकी की आरक्षित। जम्मू-कश्मीर में कुल वोटर्स की संख्या 87.09 लाख है। इनमें से 42.62 लाख महिला वोटर्स और 44.46 लाख पुरुष वोटर्स हैं। वहीं, 3.71 लाख पहली बार वोट करेंगे। राज्य में कुल युवा वोटरों की संख्या 20.7 लाख है। 

Related Articles

Back to top button