ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बोलीं मिलापा- ‘विष्णु भैया’ ने बहनों की खुशियां बढ़ाईं

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ अपने व्यक्तिगत खर्च भी पूरे कर पा रही हैं। रक्षाबंधन से पहले योजना की 30वीं किस्त मिलने से प्रदेशभर की महिलाओं में खुशी का माहौल है।

इसका असर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जोरातराई की रहने वाली मिलापा नदेश्वर के चेहरे पर भी नजर आया। 30वीं किस्त की राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और उन्हें स्नेह से ‘विष्णु भैया’ कहा।

राखी से पहले मिली राशि, त्योहार की तैयारी आसान

मिलापा ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि आने से उन्हें काफी खुशी हुई। इससे वे राखी, मिठाई और त्योहार की अन्य तैयारियों के साथ घर की जरूरी चीजें भी खरीद पा रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर मिली आर्थिक सहायता से त्योहार का अतिरिक्त खर्च संभालना आसान हुआ है।

बच्चों की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा

महतारी वंदन की हर महीने मिलने वाली राशि का उपयोग मिलापा बच्चों की जरूरतों, घर-गृहस्थी के खर्च और आवश्यक सामान की खरीदी में करती हैं। उनका कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता से कई जरूरी खर्च वह स्वयं कर लेती हैं।

आर्थिक मदद से बढ़ा आत्मविश्वास

मिलापा के मुताबिक योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ा रही है। नियमित राशि मिलने से परिवार के आर्थिक फैसलों में उनकी भूमिका मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय ‘विष्णु भैया’ के प्रति आभार की भावना भी उनके मन में रहेगी।

Related Articles

Back to top button