ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लिव-इन रिलेशन और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान वर्ष 2017 में मोबाइल के जरिए जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीनपाली फटहामुड़ा निवासी अकबर अली (27) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा करने लगा।

22 अगस्त 2022 को आरोपी ने युवती को रायगढ़ बुलाया और अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2023 में वह युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। वहां दोनों किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2026 में आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और उसे दिल्ली में छोड़कर रायगढ़ लौट आया। इसके बाद युवती लगातार संपर्क करती रही, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा और अंत में शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने रायगढ़ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(अ) भी जोड़ी है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने अपील की है कि महिलाएं बिना डर के सामने आकर शिकायत करें। पुलिस हर मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button