छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान, शुक्रवार की शाम 5 बजे से होगा लागू

रायपुर। (Chhattisgarh) बढ़ते कोरोना संक्रमण के शुक्रवार शाम 5 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा। जिला कलेक्टर द्वारा आज शाम 4 बजे यह तय किया जाएगा।

(Chhattisgarh) यह लॉकडाउन 4 दिन से लेकर 1 हफ़्ते तक का हो सकता है। लॉकडाउन के सम्बंध में कलेक्टर जानकारी और दिशा-निर्देश देंगे। शाम 4 बजे कलेक्टर कारोबारियों के साथ बैठक करके इस अंतिम निर्णय लेंगे।

लॉकडाउन को लेकर पूरी गाइडलाइन शाम 4 बजे जारी होगी, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा ​किन किन जरूरी सेवाओं को और कितनी छूट मिलेगी। लेकिन यह बात तय है कि यह लॉकडाउन पिछली बार के भी अधिक सख्त होगा। जिसका साफ संकेत मंत्री रविंद्र चौबे ने अपनी प्रेस वार्ता में दिया है।

Related Articles

Back to top button