विराट कोहली बने भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी, ब्रांड वैल्यू 3542 करोड़

मुंबई। भारत के स्टार क्रिकेटर Virat Kohli देश की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी बन गए हैं। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की ओर से जारी देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटीज की सूची में विराट कोहली ने पहला स्थान हासिल किया है।
रिपोर्ट के अनुसार उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस सूची में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान दूसरे और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपडा तीसरे स्थान पर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 वैल्युएबल सेलिब्रिटीज की सूची में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सितारों ने जगह बनाई है। यह सूची केवल कमाई, सोशल मीडिया फॉलोअर्स या फिल्मों की सफलता के आधार पर नहीं तैयार की गई है, बल्कि सेलिब्रिटीज के प्रभाव, लोकप्रियता और ब्रांड पर उनके भरोसे को भी ध्यान में रखा गया है।
महिला सेलिब्रिटीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे रहीं। इसके अलावा दीपका पादुकोण को 11वां, रश्मिका मंधाना 17वां स्थान मिला है। सूची में कृति सेनन, स्मृति मंधाना और नयनतारा जैसी हस्तियों को भी शामिल किया गया है।
वहीं, महानायक अमिताभ बच्चन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा दिलजीत दोशान, करन जोहर, सौरभ गांगुली और विक्की कौशल को भी जगह मिली है।
अध्ययन में ब्रांड वैल्यू तय करने के लिए विशिष्टता, भरोसा, दर्शकों से जुड़ाव, जिम्मेदारी, लोकप्रियता और प्रभाव जैसे कई मानकों को शामिल किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यही गुण किसी सेलिब्रिटी को केवल लोकप्रिय ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड भी बनाते हैं।



