छत्तीसगढ़बालोद

तेंदुए का आतंक, मकान में घुसकर मुर्गा व मुर्गियों को बनाया अपना शिकार, लोगों में दहशत का माहौल

बालोद। दल्लीराजहरा में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। यहॉ तेंदुआ मकान में घुसकर मुर्गा व मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में लगातार तीन चार दिनों तक रात के समय यह तेंदुआ पहुंचा और लगभग 15 मुर्गियों को अपना शिकार बना डाला।

मकान में लगे सीसी टीव्ही कैमरे में तेंदुए की मौजूदगी भी कैद हुई है। तेंदुए की इस प्रकार मकान में घुसने से लोगो के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने वन विभाग व अनुविभागीय अधिकारी से इसकी शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button